• Wed. Aug 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बारिश बनी काल, कच्चा मकान ढहने से बुजुर्ग दंपत्ति की दर्दनाक मौत, चार लोगों को सकुशल निकाला

ByTen News One Desk

Aug 26, 2026
3 Views

बारिश बनी काल, कच्चा मकान ढहने से बुजुर्ग दंपत्ति की दर्दनाक मौत, चार लोगों को सकुशल निकाला


टेन न्यूज ।। 26 अगस्त 2026 ।। राहुल विश्वकर्मा ब्यूरो, महोबा

ANCHOR-महोबा में आसमान से बरस रही आफत ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। करीब आठ घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश के बाद श्रीनगर थाना क्षेत्र के सिजहरी गांव में एक कच्चा मकान जिसकी दीवारे मोरंग की थी अचानक भरभराकर ढह गया।

मकान के मलबे में दबने से बुजुर्ग दंपत्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।महोबा के सिजहरी गांव जहां लगातार बारिश के बाद एक कच्चा मकान देखते ही देखते मलबे में तब्दील हो गया। हादसे के वक्त घर के अंदर बुजुर्ग दंपत्ति समेत परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।

मकान गिरते ही ग्रामीण मौके पर दौड़े और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मलबे में फंसे तीन बच्चों और एक महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं 80 वर्षीय चतुरा कुशवाहा उर्फ चतुर्भुज और उनकी 75 वर्षीय पत्नी बुदिया मलबे में दब गए।

VO-घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद बुजुर्ग दंपत्ति को मलबे से बाहर निकाला गया और तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

आठ घंटे की बारिश ने एक परिवार पर ऐसा कहर बरपाया कि बुजुर्ग दंपत्ति की जिंदगी हमेशा के लिए खत्म हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। अब प्रशासन के सामने प्रभावित परिवार को राहत और मदद पहुंचाने की चुनौती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!