• Fri. Aug 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रक्षाबंधन पर छात्राओं ने जिलाधिकारी कन्नौज की कलाई पर बांधी राखी, जिलाधिकारी ने दिया सुरक्षा, सम्मान और सहयोग का भरोसा

ByTen News One Desk

Aug 28, 2026
2 Views

रक्षाबंधन पर छात्राओं ने जिलाधिकारी कन्नौज की कलाई पर बांधी राखी, जिलाधिकारी ने दिया सुरक्षा, सम्मान और सहयोग का भरोसा


टेन न्यूज ।। 28 अगस्त 2026 ।। प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में आज भावनाओं से ओत-प्रोत एवं आत्मीय वातावरण देखने को मिला। प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर उज्जैना एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय हैबतपुर कटरा, कन्नौज की छात्राओं ने जिलाधिकारी श्री आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की कलाई पर राखी बांधकर उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना की।

राखी बांधने के इस आत्मीय अवसर पर जिलाधिकारी ने छात्राओं को स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बेटियां और बालिकाएं समाज की अनमोल धरोहर हैं। उनकी सुरक्षा, सम्मान, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने छात्राओं को उपहार भेंट करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, सफलता एवं निरंतर प्रगति की कामना की।

जिलाधिकारी ने छात्राओं से आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में छात्राएं स्वयं को अकेला न समझें और आवश्यकता पड़ने पर बिना किसी संकोच के अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा जिला प्रशासन से सहायता प्राप्त करें।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का पर्व नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, सुरक्षा, सम्मान, जिम्मेदारी और समाज में बेटियों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देने वाला पर्व भी है। यह पर्व हमें बालिकाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के अपने दायित्व का स्मरण कराता है।

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संदीप कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

इसी क्रम में वृद्धाश्रम में भी वृद्धजनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास, आत्मीयता एवं अपनत्व के साथ मनाया गया। इस दौरान वृद्धजनों ने शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देने के साथ ही, आत्मीय क्षण साझा किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!