• Fri. Oct 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

राखी विद खाकी: कन्नौज पुलिस की कलाई पर सजी बेटियों की राखी

ByTen News One Desk

Aug 28, 2026
46 Views

राखी विद खाकी: कन्नौज पुलिस की कलाई पर सजी बेटियों की राखी


टेन न्यूज ।। 28 अगस्त 2026 ।। प्रभाष चंद्र ब्यूरो

कन्नौज। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कन्नौज पुलिस कार्यालय में शुक्रवार को “राखी विद खाकी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दो विद्यालयों की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सहित क्षेत्राधिकारीगण एवं पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों की कलाई पर राखी बांधकर स्नेह और सम्मान व्यक्त किया।

प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर उज्जैना एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय हैबतपुर कटरा की छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधी और उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को स्नेह एवं आशीर्वाद देते हुए उनकी सुरक्षा, सम्मान और सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिलाया।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, सुरक्षा, सम्मान और जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और किसी भी परेशानी की स्थिति में बिना संकोच पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को चॉकलेट, मिठाई और उपहार भी भेंट किए गए। पुलिस एवं छात्राओं के बीच हुए आत्मीय संवाद ने कार्यक्रम को और खास बना दिया। “राखी विद खाकी” के जरिए कन्नौज पुलिस ने बेटियों और आमजन के साथ विश्वास, अपनत्व एवं सुरक्षा के रिश्ते को मजबूत करने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!