• Sat. Sep 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

परशुराम मंदिर के पर्यटन विकास कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण

ByTen News One Desk

Sep 19, 2026
4 Views

परशुराम मंदिर के पर्यटन विकास कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण


30 नवंबर तक निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश, परियोजना पर खर्च होंगे 18.59 करोड़ रुपये


टेन न्यूज़ !! १९ सितम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़

शाहजहांपुर। भगवान परशुराम मंदिर, परशुरामपुरी में चल रहे समेकित पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। परियोजना की कुल लागत 18.59 करोड़ रुपये है। कार्यदायी संस्था को अब तक 13.705 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हो चुकी है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन विभिन्न कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सत्संग भवन में फॉल सीलिंग और फायर संबंधी कार्य प्रगति पर मिला। भवन की दीवारों पर स्टोन क्लैडिंग का कार्य भी कराया जा रहा था।

डीएम ने मुख्य मंदिर के आसपास बन रही रिटेनिंग वॉल और कॉलम निर्माण की प्रगति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सत्संग भवन, अन्य निर्माणाधीन भवनों तथा मुख्य मंदिर के आसपास चल रहे कार्यों में तेजी लाई जाए।

जिलाधिकारी ने सभी कार्यों को 30 नवंबर तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए, ताकि पूर्ण हो चुके कार्यों को आंशिक रूप से हैंडओवर किया जा सके। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!