• Wed. Oct 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

उधम सिंह नगर: किच्छा मतगणना स्थल पर SSP अजय गणपति का सख्त पहरा

ByTen News One Desk

Oct 7, 2026
3 Views

उधम सिंह नगर: किच्छा मतगणना स्थल पर SSP अजय गणपति का सख्त पहरा


टेन न्यूज।। 07 अक्टूबर 2026 ।। अंश कुमार गुप्ता, ब्यूरो

उधमसिंह नगर/किच्छा। निकाय चुनाव की मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए ऊधम सिंह नगर के एसएसपी अजय गणपति ने किच्छा मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने मतगणना स्थल के आसपास तैनात पुलिस बल, प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा घेरा और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि कानून-व्यवस्था और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मतगणना स्थल के आसपास चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में व्यवधान डालने या शांति भंग करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बनाए रखने और मतगणना प्रक्रिया के दौरान पूरी जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!