• Thu. Oct 8th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

ByTen News One Desk

Oct 8, 2026
7 Views

कन्नौज में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग


टेन न्यूज ।। 08 अक्टूबर 2026 ।। प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

कन्नौज। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। सपा कार्यालय नसरापुर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए। नेताओं का कहना है कि मतदाता सूची से जुड़े मामलों में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। इसी मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष कलीम खान और पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी।

सपा नेताओं के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों में भी विपक्षी दलों द्वारा इन मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किए जा रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।

टेन न्यूज़ कन्नौज से प्रभाष चंद्र, जिला ब्यूरो की खास रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!