ढेकियाजुली स्थित लोकनायक अमिय कुमार दास महाविद्यालय परिसर में उप-जिला प्रशासन के तत्वावधान में ‘सेवा सेतु अभियान’ का आयोजन![]()
टेन न्यूज ।। 08 अक्टूबर 2026 ।। प्रशांत वैश्य ब्यूरो
ढेकियाजुली, असम। सोनितपुर जिले के ढेकियाजुली स्थित लोकनायक अमिय कुमार दास महाविद्यालय परिसर में उप-जिला प्रशासन के तत्वावधान में ‘सेवा सेतु अभियान’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में असम सरकार के कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
आम जनता की सुविधा के लिए आयोजित अभियान में विभिन्न सरकारी विभागों की सेवाओं और योजनाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया। अधिकारियों ने लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी देने के साथ आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की।![]()
कार्यक्रम में ढेकियाजुली उप-जिला आयुक्त द्योतिभा बोरा, राजस्व चक्र अधिकारी (संलग्न) मोनचुन बरकाकती, नगरपालिका अध्यक्षा सुस्मिता दास, उप-नगर अध्यक्षा तुलिका शইকিয়া, आंचलिक पंचायत अध्यक्ष हेमंत डेका, श्रम अधिकारी गीत वर्षा दास और गुप्तेश्वर जिला परिषद सदस्य निर्मल दास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ उठाया।
रिपोर्ट—प्रशांत बैश्य