कांग्रेसियों ने काली पट्टी बांधकर मनाया काला दिवस, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान

टेन न्यूज़ !! ०९ अक्टूबर २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के तत्वावधान में गुरुवार को भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिवस मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कश्यप के नेतृत्व में हरीगंज बाजार स्थित उनके आवास पर काली पट्टी बांधकर गोष्ठी का आयोजन किया।
गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में है। संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकतंत्र, संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कश्यप, ब्लॉक महासचिव संदीप, रमेश चंद्र बाथमपुर, जिला पंचायत सदस्य शाहिद खान, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल गौतम, रामकुमार कश्यप, अंजलि कश्यप, रंजीत सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।