एक तरफ समाधान, दूसरी तरफ घमासान! समाधान दिवस पर छिबरामऊ के सभी लेखपालों ने हाथों पर बांधी काली पट्टी, अपनी मांगों को लेकर खोला मोर्चा

टेन न्यूज़ !! ११ अक्टूबर २०२६ !! रिपोर्ट-नीरज प्रताप सिंह, लोकेशन छिबरामऊ कन्नौज
कन्नौज जनपद की तहसील छिबरामऊ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां एक तरफ थानों में जनता की समस्याओं के निपटारे के लिए थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया
तो वहीं दूसरी तरफ तहसील के लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया
कन्नौज की छिबरामऊ तहसील के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस मौके पर कोतवाली छिबरामऊ में खुद तहसीलदार और कोतवाल कपिल दुबे ने मोर्चा संभाला,और एक-एक कर जनता की शिकायतें सुनी
कोतवाली छिबरामऊ में कुल आठ शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया, बाकी बचे मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमों को निर्देश दिए गए हैं
वहीं दूसरी तरफ थाना सौरिख में क्षेत्राधिकारी (CO) छिबरामऊ मयंक मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र चौधरी ने जनता की फरियादों को सुना, थाना सौरिख में पुलिस विभाग से संबंधित एक शिकायत दर्ज की गई, जिसे गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने जल्द से जल्द न्याय संगत कार्रवाई का भरोसा दिया
लेकिन आज के समाधान दिवस की सबसे बड़ी तस्वीर तहसील क्षेत्र से आई है, अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आक्रोशित,तहसील क्षेत्र के सभी लेखपालों ने विरोध का एक अनोखा रास्ता चुना
सभी लेखपालों ने अपने हाथों पर काली पट्टियां बांधकर, समाधान दिवस के दौरान ही सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया, लेखपालों का साफ कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती, उनका यह आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा
टेन न्यूज़ के लिए छिबरामऊ कन्नौज से नीरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट