• Sun. Oct 11th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

फर्रुखाबाद में मिट्टी की ढाय गिरने से महिला की मौत, नवरात्र से पहले घर लीपने के लिए मिट्टी लेने गई थी महिला

ByTen News One Desk

Oct 11, 2026
5 Views

फर्रुखाबाद में मिट्टी की ढाय गिरने से महिला की मौत, नवरात्र से पहले घर लीपने के लिए मिट्टी लेने गई थी महिला


टेन न्यूज ।। 11 अक्टूबर 2026 ।। तौफीक फारूकी ब्यूरो कमालगंज, फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद। कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव देवरान गढ़िया में रविवार सुबह मिट्टी की ढाय गिरने से 50 वर्षीय महिला की दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी किरन पत्नी रमेश नवरात्र से पहले अपने मिट्टी के मकान को लीपने के लिए गांव से कुछ दूरी पर मिट्टी लेने गई थीं। उनके साथ पड़ोस की एक महिला भी थी। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, पड़ोसी महिला ने पहले अपना तसला मिट्टी से भर लिया। इसके बाद किरन गड्ढे में उतरकर मिट्टी खोदने लगीं। इसी दौरान अचानक मिट्टी की बड़ी ढाय भरभराकर गिर गई और किरन उसके नीचे दब गईं।

महिला के शोर मचाने पर आसपास काम कर रहे पप्पू समेत अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने फावड़े से मिट्टी हटाकर किरन को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज पहुंचाया। गंभीर हालत में उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी गई। मृतका के पति रमेश खेतीबाड़ी करते हैं। उनके दो बेटे संदीप और सचिन तथा दो बेटियां संध्या और बुलबुल हैं। हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!