नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज़ !! १२ अक्टूबर २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया। अजीतमल थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी अजीतमल के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अजीतमल थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अमृत प्रसाद उर्फ पिंकू (27 वर्ष) पुत्र कन्हैया लाल निवासी औंता अटरिया, थाना चुर्खी, जनपद जालौन को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी को अजीतमल थाना क्षेत्र में साधू ढाबा के पास बनी गुमटी के निकट से पकड़ा। वह अजीतमल थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 570/25, धारा 87 और 137(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत वांछित था।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।