• Mon. Oct 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

आवारा सांड के हमले से बचने के दौरान तालाब में गिरा युवक, मौत

ByTen News One Desk

Oct 12, 2026
2 Views

आवारा सांड के हमले से बचने के दौरान तालाब में गिरा युवक, मौत


टेन न्यूज़ !! १२ अक्टूबर २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया। बिधूना थाना क्षेत्र के पूर्वा भदौरिया गांव में खेत पर फसल की रखवाली करने गए एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आवारा सांड के हमले से बचकर भागते समय युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे तालाब में गिर गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, रुरुगंज क्षेत्र के पूर्वा भदौरिया निवासी करीब 40 वर्षीय दीपू सिंह पुत्र पुष्पेंद्र सिंह बीती रात अपने खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक आवारा सांड ने उन पर हमला कर दिया। सांड से बचने के लिए भागते समय वह अपना संतुलन खो बैठे और पास के गहरे तालाब में जा गिरे।

घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने दीपू सिंह को तालाब से बाहर निकाला और आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिधूना पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर अपराध निरीक्षक अनिल त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दीपू सिंह छह भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके परिवार में पत्नी रंजना, 12 वर्षीय पुत्र देवा और छह वर्षीय पुत्री जागृति हैं। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!