• Mon. Oct 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में सपाइयों ने डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

ByTen News One Desk

Oct 12, 2026
3 Views

कन्नौज में सपाइयों ने डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि


टेन न्यूज़ !! १२ अक्टूबर २०२६ !!  कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट

कन्नौज। नसरापुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में समाजवादी चिंतक एवं नेता डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके विचारों को अपनाने और समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

जिला अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि डॉ. लोहिया ने अपना जीवन शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित किया। उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय और समानता की दिशा दिखाते हैं।

पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे ने कहा कि डॉ. लोहिया ने गरीबों, किसानों, मजदूरों और पिछड़ों की आवाज उठाई। उनकी विचारधारा समाजवादी आंदोलन की मजबूत नींव है। युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सामाजिक असमानता के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

प्रदेश सचिव बंटी शर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रजनीकांत यादव और समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन ने कहा कि डॉ. लोहिया ऐसे समाज की स्थापना चाहते थे, जहां जाति, धर्म और आर्थिक स्थिति के आधार पर भेदभाव न हो। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

सलोवा जिलाध्यक्ष अंशू पाल, सपा नेता राकेश कठेरिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नेम सिंह यादव और जिला पंचायत सदस्य राजेश पाल ने भी डॉ. लोहिया के विचारों को प्रासंगिक बताते हुए सामाजिक समानता और भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया।

विधानसभा महासचिव आनंद बाबू और पूर्व नगर अध्यक्ष भोले कुरैशी ने कहा कि डॉ. लोहिया के विचार लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और आपसी सद्भाव को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर विवेक पाल, रोहित कुशवाहा, चंद्रभान दोहरे, अजय कश्यप, विनोद यादव, विजय यादव, आदिल परवेज, पप्पू पाल, शिवाजी राव, रिजवान खान, राजू अली, चंद्रजीत एडवोकेट, देवेंद्र प्रधान, वीरपाल प्रधान, मसूद अहमद भुट्टो, गुफरान अहमद, आशीष यादव, संजीव यादव और सद्दाम साबरी सहित अनेक सपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!