कन्नौज में समूह सखियों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, मानदेय बढ़ाने समेत उठाईं कई मांगें

टेन न्यूज़ !! १२ अक्टूबर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, लोकेशन: कन्नौज, उत्तर प्रदेश।
जनपद कन्नौज में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यरत समूह सखियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित प्रार्थना पत्र सौंपा है। समूह सखियों ने मानदेय बढ़ाने, स्मार्टफोन या टैबलेट उपलब्ध कराने, पहचान पत्र जारी करने और स्थायी नियुक्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।
आपको बताते चलें कि 12 अक्टूबर 2026 को दिए गए प्रार्थना पत्र में समूह सखियों ने कहा कि वे जनपद कन्नौज में रोजगार सहायता समूह सखी के तौर पर कार्य कर रही हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
समूह सखियों की प्रमुख मांग है कि उनका मानदेय 15 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए। इसके साथ ही मानदेय की धनराशि उनके व्यक्तिगत बैंक खाते में भेजी जाए। कामकाज और लोकेशन दर्ज करने की सुविधा के लिए उन्हें स्मार्टफोन या टैबलेट उपलब्ध कराया जाए।
इसके अलावा समूह सखियों ने अपनी पहचान के लिए आईडी कार्ड जारी करने, निर्धारित ड्रेस कोड सुनिश्चित करने और उन्हें स्थायी रूप से नियुक्त किए जाने की मांग भी की है।
समूह सखियों ने मुख्यमंत्री से इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है। आपको सुनाते हैं आखिर पूजा ने क्या कुछ कहा है इस खास रिपोर्ट में
टेन न्यूज़ कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट। नमस्कार।