• Mon. Oct 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में तकनीकी सहायकों के स्थानांतरण पर पुनर्विचार की मांग, पूर्व विकासखंड में तैनाती की अपील

ByTen News One Desk

Oct 12, 2026
2 Views

कन्नौज में तकनीकी सहायकों के स्थानांतरण पर पुनर्विचार की मांग, पूर्व विकासखंड में तैनाती की अपील


टेन न्यूज़ !! १२ अक्टूबर २०२६ !! लोकेशन: कन्नौज, उत्तर प्रदेश।

जनपद कन्नौज में तकनीकी सहायकों के स्थानांतरण को लेकर ग्राम प्रधानों एवं प्रशासकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्थानांतरण आदेश पर पुनर्विचार करने की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से तकनीकी सहायकों को उनके पूर्व विकासखंड में ही तैनात रखने की अपील की गई है।

आपको बताते चलें कि जनपद कन्नौज में कार्यरत तकनीकी सहायकों का जिला स्तर पर स्थानांतरण कर उन्हें अलग-अलग विकासखंडों में तैनाती दी गई है। इस निर्णय को लेकर ग्राम प्रधानों एवं प्रशासकों का कहना है कि बीच सत्र में स्थानांतरण होने से ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की प्रगति प्रभावित हो रही है।

ज्ञापन में कहा गया है कि तकनीकी सहायकों को स्थानीय परिस्थितियों और ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी होती है। ऐसे में अचानक स्थानांतरण होने से विकास कार्यों की निगरानी, संचालन और निरंतरता में व्यावहारिक कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं।

ग्राम प्रधानों एवं प्रशासकों ने जिलाधिकारी से जनहित और ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की निरंतरता को ध्यान में रखते हुए स्थानांतरण आदेश पर पुनर्विचार करने की मांग की है। साथ ही तकनीकी सहायकों को यथासंभव उनके पूर्व विकासखंड में ही तैनाती देने का अनुरोध किया है।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस मांग पर क्या निर्णय लेता है और ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की गति बनाए रखने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

टेन न्यूज़ कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!