• Mon. Oct 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहांपुर में सपा ने मनाई जयप्रकाश नारायण और महाराजा अग्रसेन की जयंती

ByTen News One Desk

Oct 12, 2026
2 Views

शाहजहांपुर में सपा ने मनाई जयप्रकाश नारायण और महाराजा अग्रसेन की जयंती


टेन न्यूज़ !! १२ अक्टूबर २०२६ !! डीपी सिंह डेस्क न्यूज़

शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 11 अक्टूबर 2026 को बिजलीपुरा स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में लोकनायक जयप्रकाश नारायण और महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने की। इस अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन कर दोनों महापुरुषों के विचारों, उनके योगदान और समाज के प्रति उनके आदर्शों पर चर्चा की गई। उपस्थित नेताओं ने उनके विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कही।

कार्यक्रम में सपा प्रदेश सचिव रामसूरत यादव, सपा नेता लखन प्रताप सिंह, युवा नेता आकाश वर्मा, सपा नेत्री डॉ. रागिनी सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष हफीज अंसारी, यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव अजीम खान, महावीर सिंह यादव, मनोज यादव, श्यामा सिंह यादव, मोहम्मद अली हुसैन, रानू खान, सरताज अली, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव नाजिम फारुकी, श्लोक मौर्य, तौसीफ हुसैन, तेजपाल फौजी, सत्य गुरु यादव, मोमिन खान, तय्यब खान, नीलम, गुफरान खान, झंकार सिंह, नीरज राणा वाल्मीकि एडवोकेट, वकार खान, सुभान अख्तर खान और मोहम्मद शाहनवाज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान दोनों महापुरुषों के जीवन और विचारों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!