• Thu. Oct 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक्सपोजर विजिट, 151 बच्चों ने लिया हिस्सा, DM शाहजहांपुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया 

ByTen News One Desk

Oct 15, 2026
4 Views

दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक्सपोजर विजिट, 151 बच्चों ने लिया हिस्सा, DM शाहजहांपुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया


टेन न्यूज ।। 15 अक्टूबर 2026 ।। डेस्क न्यूज

शाहजहांपुर। समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों के दल को रवाना किया। इस कार्यक्रम में जिले के 106 विद्यालयों के कुल 151 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया।

एक्सपोजर विजिट में अस्थि, दृष्टि, श्रवण और बौद्धिक दिव्यांगता सहित विभिन्न दिव्यांगताओं से प्रभावित बच्चे शामिल हुए। भ्रमण के दौरान बच्चों को विभिन्न स्थलों पर जाकर नई जानकारियां प्राप्त करने और व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का अवसर मिला। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास, आपसी सहयोग और सामाजिक सहभागिता की भावना विकसित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों की जरूरतों और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया, ताकि वे सुरक्षित एवं सहज वातावरण में गतिविधियों में भाग ले सकें।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयशंकर श्रीवास्तव के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सोहन शुक्ल, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी वर्धन, जिला स्काउट मास्टर दपिन्दर कौर, जिला गाइड कैप्टन निकहत परवीन सहित विशेष शिक्षकों और सहयोगी कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बीएसए ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को समान अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना विभाग की प्राथमिकता है। ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा निखारने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!