रायबरेली में 16 अक्टूबर को बसपा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन, हरचंदपुर प्रभारी एवं प्रत्याशी शिवेंद्र कुमार शुक्ला ने कार्यकर्ताओं से की अपील![]()
टेन न्यूज ।। 14 अक्टूबर 2026 ।। डेस्क न्यूज @
रायबरेली। बहुजन समाज पार्टी की ओर से हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम गन्ना कांटा मैदान, गुरबख्शगंज में सुबह 11 बजे से होगा। सम्मेलन के प्रचार-प्रसार के लिए जारी आमंत्रण के अनुसार, बसपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया जाएगा।
सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल मुख्य अतिथि तथा मुख्य मंडल प्रभारी दिनेश चंद्रा और पूर्व विधायक एवं पूर्व एमएलसी भीमराव अंबेडकर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होकर संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम के प्रभारी एवं प्रत्याशी शिवेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि सम्मेलन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने पत्रकारों को जानकारी देने के लिए 15 अक्टूबर, गुरुवार को दोपहर एक बजे गुरबख्शगंज स्थित बसपा कार्यालय में प्रेस वार्ता भी आयोजित की है।
शिवेंद्र कुमार शुक्ला ने पत्रकारों से प्रेस वार्ता और कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचकर कार्यक्रम का कवरेज करने की अपील की है।