मिशन शक्ति फेज-6.0: न्यूरिया पुलिस ने छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

टेन न्यूज़ !! १५ अक्टूबर २०२६ !! जिला ब्यूरो चीफ रामचंद्र सक्सेना
पीलीभीत। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से न्यूरिया थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत छात्राओं को जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में महिला शक्ति केंद्र की टीम ने छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों से बचाव और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की जानकारी दी।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया। पुलिस टीम ने कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी या अपराध की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें। साथ ही महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों और पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सहायता के बारे में भी जानकारी दी गई।
पुलिस ने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी अनुचित गतिविधि की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है।
इस दौरान थाना प्रभारी रामावतार और धनकुना चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अनुराधा सहित पुलिस टीम मौजूद रही।