• Thu. Oct 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी ने पीलीभीत मण्डी एवं रूपपुर कमालू में स्थित धान क्रय केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

ByTen News One Desk

Oct 15, 2026
5 Views

जिलाधिकारी ने पीलीभीत मण्डी एवं रूपपुर कमालू में स्थित धान क्रय केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण


जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारियों को लक्ष्य के सापेक्ष नियमित खरीद करने के दिए निर्देश


टेन न्यूज़ !! १५ अक्टूबर २०२६ !! रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो
पीलीभीत जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा आज मण्डी पीलीभीत में स्थित धान क्रय केन्द्रों एवं ग्राम रूपपुर कमालू के क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर नमी मापक यंत्र से धान की नमी की जांच कराई।

उन्होंने क्रय केन्द्रों पर टोकन रजिस्टर, वेटिंग रजिस्टर, बोरा रजिस्टर एवं क्रय पंजिका का निरीक्षण किया, साथ ही जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देश देते हुये कहा कि कृषकों के धान की मानक के अनुरूप खरीद की जाये। इस दौरान केन्द्र पर की जा रही तौल के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुये सम्बन्धित किसान से बातचीत की।

उन्होंने केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि जो किसान धान बिक्री हेतु केन्द्र पर आये उनकी तौल मानक के अनुरूप सुनिश्चित की जाये, अनावश्यक रूप से किसानों को परेशान न किया जाये और शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ प्रदान किया जाये। उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि छोटे से छोटे किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना का लाभ दिया जाये। उन्होंने कहा कि दैनिक लक्ष्य के अनुरूप खरीद सुनिश्चित की जाये तथा किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उच्च अधिकारियों को तत्काल अवगत कराये।

जिलाधिकारी ने कहा कि मौसम के दृष्टिगत खुले में धान न रहे और जो भी नियमित खरीद की जाये उसका प्रतिदिन उठान सुनिश्चित किया जाये, किसी भी दशा में धान बरसात से गीला न होने पाये।

निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्टेªट, जिला खाद्य विपणन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। पीलीभीत जिला ब्यूरो चीफ रामचंद्र सक्सेना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!