• Sat. Oct 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में सपा के पीडीए सम्मेलन में भाजपा पर बरसे श्याम लाल पाल, वोट कटवाने का लगाया आरोप

ByTen News One Desk

Oct 17, 2026
6 Views

कन्नौज में सपा के पीडीए सम्मेलन में भाजपा पर बरसे श्याम लाल पाल, वोट कटवाने का लगाया आरोप


टेन न्यूज ।। 17 अक्टूबर 2026 ।। प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

कन्नौज। नसरापुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व में पीडीए सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए सम्मेलन के उद्देश्य, संगठन की समीक्षा और आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की।

प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मतदाता सूची से लोगों के नाम कटवाकर उनके मतदान के अधिकार को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीडीए सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना और यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से न छूटे।

श्याम लाल पाल ने आरोप लगाया कि भाजपा को आगामी चुनावों में हार का डर सता रहा है, इसलिए उसके विरोध में मतदान करने वाले लोगों के नाम मतदाता सूची से हटवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता का वोट है। मताधिकार सुरक्षित रहेगा, तभी लोकतंत्र मजबूत होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची पर नजर रखने और पात्र लोगों के नाम सूची में शामिल कराने के लिए सक्रिय रहने की अपील की।

सम्मेलन के दौरान संगठन की समीक्षा के साथ आगामी चुनावों की रणनीति पर भी चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा पीडीए के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

ये रहे मौजूद: सम्मेलन में पूर्व विधायक कल्याण सिंह, पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी, पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव, सपा नेता जय कुमार तिवारी बउअन, प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना इरफानुल हक कादरी, राष्ट्रीय सचिव राम शंकर लोधी, जिला महासचिव रामसेवक राजपूत, सपा नेता अनिल पाल, सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन, हुकुम सिंह यादव, प्रदेश सचिव बंटी शर्मा, यश कुमार दोहरे, राजपाल सिंह राजू, शशिमा सिंह दोहरे, राकेश कठेरिया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह यादव, प्रदेश सचिव इरफान सिद्दीकी, अंकुर यादव, पिंटू यादव, अर्पित शुक्ला, नगर अध्यक्ष मुकीम खान, नगर अध्यक्ष वसीम हसन, तिर्वा विधानसभा अध्यक्ष शरद यादव, छिबरामऊ विधानसभा अध्यक्ष उमेश पाल, निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष पीपी सिंह बघेल, विधानसभा महासचिव आनंद बाबू यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नेम सिंह यादव, सलोवा जिलाध्यक्ष अंशू पाल, सयुस जिलाध्यक्ष राजू इदरीशी, छत्रसभा जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य राजेश पाल, सरोजनी कुशवाहा, अंगूरी दहाड़िया, मंजू पाल, यशवीर भदौरिया, विवेक पाल, अजय कश्यप, रोहित कुशवाहा, संजय कटियार, कमलेश कटियार, गुफरान अहमद, कल्लू पाल, टिंकू पाल, सद्दाम साबरी, आशीष यादव और बीपी यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!