• Sat. Oct 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर के बंधीचक गाँव में खेत में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

ByTen News One Desk

Oct 17, 2026
6 Views

तिलहर के बंधीचक गाँव में खेत में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू


बंधीचक गांव में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, नहर से मगरमच्छ के आने की आशंका


टेन न्यूज ।। 17 अक्टूबर 2026 ।। अमुक सक्सेना संवाददाता

बंधीचक। क्षेत्र के बंधीचक गांव में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खेत में मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ मिलने की खबर फैलते ही ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। गांव के आसपास नदी नहीं होने के कारण लोग हैरान रह गए। हालांकि, गांव से करीब दो किलोमीटर दूर नहर गुजरने के चलते ग्रामीणों ने मगरमच्छ के नहर से निकलकर खेत तक पहुंचने की आशंका जताई।

जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी उमेश के खेत में बने गड्ढे में ग्रामीणों ने मगरमच्छ को देखा। लोगों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह गड्ढे से बाहर नहीं निकला। कुछ देर बाद मगरमच्छ पास के खाली खेत में पहुंच गया। इसके बाद ग्रामीणों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग को मामले की जानकारी दी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक मगरमच्छ का रेस्क्यू किया और उसे अपने साथ ले गई।

वन विभाग की टीम के अनुसार, मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर नदी में छोड़ा जाएगा। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। खेत में मगरमच्छ मिलने की यह घटना पूरे दिन क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!