• Sat. Oct 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में छात्रों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ, सही जवाब देने वालों को मिले उपहार

ByTen News One Desk

Oct 17, 2026
4 Views

कन्नौज में छात्रों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ, सही जवाब देने वालों को मिले उपहार


टेन न्यूज ।। 17 अक्टूबर 2026 ।। प्रभाष चंद्र ब्यूरो

कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देश और क्षेत्राधिकारी यातायात शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने कानपुर पब्लिक स्कूल, कन्नौज में सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित किया। यातायात निरीक्षक रविशंकर त्रिपाठी और टीएसआई आफाक खान ने प्रधानाचार्या कामरान के सहयोग से छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय बताए।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने, नाबालिगों द्वारा वाहन नहीं चलाने और सड़क पर जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया गया।

टीएसआई आफाक खान ने विद्यार्थियों से गोल्डन आवर, रोड हिप्नोसिस, शराब पीकर वाहन चलाने पर ब्रेथ एनालाइजर के इस्तेमाल, दुर्घटना में घायलों की मदद करने पर मिलने वाले पुरस्कार तथा नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर जुर्माने की जिम्मेदारी से जुड़े सवाल पूछे। इसके अलावा डोरिंग एक्सीडेंट और टेलगेटिंग एक्सीडेंट जैसे विषयों पर भी जानकारी दी गई।

सवालों के सही जवाब देने वाले छात्र-छात्राओं को उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनाना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर उप निरीक्षक यातायात राम प्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी अजीत तिवारी, प्रधानाचार्या कामरान और विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!