• Sun. Oct 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

औरैया में राजस्थानी परंपराओं की गूंज, गरबा-डांडिया में उमड़ा जनसैलाब

ByTen News One Desk

Oct 18, 2026
3 Views

औरैया में राजस्थानी परंपराओं की गूंज, गरबा-डांडिया में उमड़ा जनसैलाब


टेन न्यूज ।। 18 अक्टूबर 2026 ।।ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया। जनपद के नगर पालिका इंटर कॉलेज में नवरात्रि के पावन पर्व पर धार्मिक गरबा और डांडिया नृत्य कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। राजस्थानी परंपराओं और संस्कृति की झलक से सजे इस कार्यक्रम में लोगों का उत्साह देखते ही बना। जनपद में पहली बार आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के राजनेताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में गरबा और डांडिया नृत्य के माध्यम से पारंपरिक संस्कृति और धार्मिक आस्था का सुंदर संगम देखने को मिला। दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन की शोभा बढ़ाई।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के विभाग संयोजक दीपक वर्मा, अविनाश बिश्नोई, उत्कर्ष दुबे, जिला सहसंयोजक मनमोहन कुशवाहा, हर्ष दुबे और रजत शर्मा सहित करीब आधा सैकड़ा बजरंग दल के सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

आयोजन ने नवरात्रि के उत्सवी माहौल को और अधिक उल्लासपूर्ण बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!