• Sun. Oct 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर पुलिस ने नाबालिग को भगाने के मामले में वांछित आरोपी को पकड़ा

ByTen News One Desk

Oct 18, 2026
6 Views

तिलहर पुलिस ने नाबालिग को भगाने के मामले में वांछित आरोपी को पकड़ा


टेन न्यूज़ ।। 18 अक्टूबर 2026 ।। अमुक सक्सेना

तिलहर/शाहजहांपुर। थाना तिलहर पुलिस ने नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को 18 अक्टूबर 2026 को खानपुर चौराहे के पास से सुबह 10:20 बजे गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर थाना तिलहर में मुकदमा संख्या 518/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 87 और 351(3) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।

पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश पर अपराध की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अभियान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक तिलहर के नेतृत्व में चलाया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुलदीप पुत्र सुनील, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम खानपुर हकीमपुर, थाना तिलहर, जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी तीन अन्य मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2023 का पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामला, वर्ष 2025 का आबकारी अधिनियम से संबंधित मामला तथा मारपीट और धमकी से संबंधित मामला शामिल है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चन्द्र, उपनिरीक्षक सौरभ शुक्ला, कांस्टेबल विनय कुमार और कांस्टेबल मयंक भाटी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!