• Sun. Oct 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा के श्रीरामलीला मेले में एसपी ग्रामीण सीओ ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

ByTen News One Desk

Oct 18, 2026
2 Views

कटरा के श्रीरामलीला मेले में एसपी ग्रामीण सीओ ने परखी सुरक्षा व्यवस्था


टेन न्यूज ।। 18 अक्टूबर 2026 ।। पप्पू अंसारी संवाददाता

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर। कस्बे में आयोजित ऐतिहासिक श्रीरामलीला मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे ने तिलहर क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी के साथ पुलिस बल सहित निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों और अग्नि सुरक्षा के इंतजामों का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़भाड़ वाले स्थानों और पुलिस बल की तैनाती की स्थिति देखी। साथ ही सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से मेले की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे ने मेले में लगी दुकानों के संचालकों से बातचीत कर आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम रखने की अपील की। उन्होंने दुकानदारों को दुकानों पर रेत से भरी बाल्टी और अग्निशमन यंत्र रखने के निर्देश दिए, ताकि आग लगने की स्थिति में तत्काल बचाव कार्य किया जा सके।

अधिकारियों ने थाना प्रभारी को मेले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, पुलिस बल की उचित तैनाती करने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान देने को कहा गया।

इस दौरान मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र कुमार गुप्ता, मेला इंचार्ज सुरेंद्र गुप्ता, मेला मंत्री प्रकाश गंगवार और कोषाध्यक्ष विश्वनाथ त्रिपाठी सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने मेला कमेटी के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं पर चर्चा की, ताकि ऐतिहासिक श्रीरामलीला मेले का आयोजन शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!