• Wed. Oct 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सूने घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी चोरी

ByTen News One Desk

Oct 21, 2026
2 Views

सूने घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी चोरी


तिरुपति बालाजी के दर्शन करने गया था परिवार, लौटने पर घर में बिखरा मिला सामान


टेन न्यूज़ !! २१ अक्टूबर २०२६ !! रामजी पोरवाल ब्यूरो

औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और इन्वर्टर-बैटरी चोरी कर ली। परिवार के साथ तिरुपति बालाजी के दर्शन करने गए गृहस्वामी सोमवार सुबह घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर का सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, अटसू चौकी क्षेत्र के पृथ्वीपुर निवासी राजेश कुमार पुत्र भारत सिंह बीते दिनों अपने परिवार के साथ आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करने गए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके सूने घर को निशाना बना लिया। सोमवार सुबह घर लौटने पर उन्हें मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।

राजेश कुमार ने अटसू पुलिस चौकी में दी गई तहरीर में बताया कि चोर घर से करीब एक किलो चांदी, लगभग 15 ग्राम सोने के आभूषण, गुल्लक में रखी नकदी और इन्वर्टर-बैटरी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की छानबीन

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित की ओर से लिखित तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ब्यूरो चीफ: रामजी पोरवाल, औरैया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!