• Wed. Oct 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ओसीएफ मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी ने पैदल गश्त कर  लिया जायजा, सतर्कता बरतने के निर्देश

ByTen News One Desk

Oct 21, 2026
4 Views

ओसीएफ मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी ने पैदल गश्त कर  लिया जायजा, सतर्कता बरतने के निर्देश


टेन न्यूज़ ।। 21 अक्टूबर 2026 ।। डीपी सिंह @डेस्क न्यूज़

शाहजहांपुर। ओसीएफ मेले में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर ने बुधवार को थाना सदर बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मेले की सुरक्षा, पार्किंग व्यवस्था और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी का निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं, दर्शकों और आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता एवं सजगता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले में भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखा जाए, ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

निरीक्षण के दौरान पार्किंग व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए निर्देशित किया गया कि वाहनों को निर्धारित स्थानों पर ही खड़ा कराया जाए। मेले के आसपास यातायात बाधित न होने पाए और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल लगातार निगरानी रखे। साथ ही कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सतर्कता बरतने को कहा गया।

शाहजहांपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा, सुगम यातायात और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!