• Fri. Oct 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहांपुर में शिक्षक निर्वाचन को लेकर डीएम-एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

ByTen News One Desk

Oct 23, 2026
7 Views

शाहजहांपुर में शिक्षक निर्वाचन को लेकर डीएम-एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण


टेन न्यूज़ !! २३ अक्टूबर २०२६ !! डीपी सिंह @डेस्क न्यूज़


शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत शुक्रवार, 23 अक्टूबर को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं निर्वाचन संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती और निर्वाचन प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए किए गए इंतजामों का अवलोकन किया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मतदाताओं के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार करने के निर्देश दिए। साथ ही, मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया। किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

मतदान केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ रोकने और संबंधित अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। शाहजहांपुर पुलिस द्वारा निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!