• Thu. Oct 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहांपुर में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन: मतदान दलों का रैण्डमाइजेशन कर बूथ आवंटित

ByTen News One Desk

Oct 22, 2026
2 Views

शाहजहांपुर में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन: मतदान दलों का रैण्डमाइजेशन कर बूथ आवंटित


23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा मतदान, शाहजहांपुर के 14 मतदेय स्थलों पर कराई जाएगी वोटिंग


टेन न्यूज़।। 22 अक्टूबर 2026 ।। डीपी सिंह @डेस्क न्यूज
शाहजहांपुर। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

गुरुवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में मतदान दलों का रैण्डमाइजेशन किया गया। इस दौरान राजनीतिक दलों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। रैण्डमाइजेशन के माध्यम से मतदान दलों को निर्धारित मतदेय स्थलों का आवंटन किया गया।

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए शुक्रवार, 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके लिए जनपद शाहजहांपुर के सभी 14 मतदेय स्थलों पर मतदान संपन्न कराने की व्यवस्था की गई है। मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए संबंधित मतदान दलों को आवश्यक निर्वाचन सामग्री एवं सुरक्षा व्यवस्था के साथ रवाना किया गया।

प्रत्येक मतदेय स्थल पर पांच कार्मिकों की तैनाती

निर्वाचन प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए प्रत्येक मतदेय स्थल पर एक पीठासीन अधिकारी, तीन मतदान अधिकारी तथा एक माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। मतदान दलों की रवानगी के दौरान सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। उनके पर्यवेक्षण में संबंधित मतदान दलों की रवानगी सुनिश्चित की गई, ताकि सभी मतदेय स्थलों पर समय से मतदान प्रक्रिया शुरू कराई जा सके।

जिला प्रशासन की ओर से निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र सहित संबंधित अधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!