• Sat. Oct 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तीन थानों की पुलिस का एक्शन, सात वारंटी गिरफ्तार, मिर्जापुर पुलिस ने पांच वारंटियों को पकड़ा, कांट और अल्हागंज पुलिस ने भी की कार्रवाई

ByTen News One Desk

Oct 24, 2026
1 Views

तीन थानों की पुलिस का एक्शन, सात वारंटी गिरफ्तार, मिर्जापुर पुलिस ने पांच वारंटियों को पकड़ा, कांट और अल्हागंज पुलिस ने भी की कार्रवाई


टेन न्यूज़ !! २४ अक्टूबर २०२६ !! रिपोर्टर: पंकज कुमार, कांट

शाहजहांपुर। जनपद में वारंटी और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन थानों की पुलिस ने सात वारंटियों को गिरफ्तार किया। 22 अक्टूबर को हुई इस कार्रवाई में मिर्जापुर पुलिस ने पांच, जबकि कांट और अल्हागंज पुलिस ने एक-एक वारंटी को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी हुए थे।

पुलिस के अनुसार, थाना मिर्जापुर की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर नरौरा गांव निवासी रविन्द्र और सुनील, उदयपुर भूड़ा निवासी नरेश, पृथ्वीपुर निवासी फिरोज तथा औरंगाबाद निवासी विनोद कुमार को गिरफ्तार किया।

वहीं, थाना कांट पुलिस ने गंधार गांव निवासी वीरपाल को गिरफ्तार किया। वह आबकारी अधिनियम से संबंधित मामले में जारी वारंट के आधार पर वांछित था। इसी क्रम में थाना अल्हागंज पुलिस ने हुल्लापुर निवासी अशोक को पकड़ा। उसके खिलाफ भी आबकारी अधिनियम के मामले में वारंट जारी था।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के तहत गिरफ्तार सभी सात आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!