• Sun. Oct 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, अफीम और स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Oct 25, 2026
4 Views

कटरा पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, अफीम और स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार


टेन न्यूज।। 2026 ।। पप्पू अंसारी, संवाददाता

मीरानपुर कटरा, शाहजहांपुर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरानपुर कटरा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में अफीम और स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

पहले मामले में पुलिस ने ग्राम बतलैया निवासी सोहराब पुत्र बादशाह को 430 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, गश्त के दौरान संदिग्ध दिखाई देने पर आरोपी को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

दूसरी कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने 24 अक्टूबर की रात करीब 9:18 बजे पृथ्वी उर्फ नगरिया तिराहे पर एक खोखे के पास से पुरुषोत्तम (25) पुत्र अनोखेलाल, निवासी ग्राम गोरा, थाना अल्हागंज को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 84 ग्राम स्मैक और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!