महोबा में थाना समाधान दिवस, डीएम-एसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर दिए शख्त आदेश
टेन न्यूज ।। 25 अक्टूबर 2026 ।। राहुल विश्वकर्मा ब्यूरो
महोबा। जनपद में शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी प्रभाष कुमार और पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने थाना कबरई पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। जनसुनवाई के दौरान डीएम-एसपी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक ने अजनर में जनसुनवाई कर शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। क्षेत्राधिकारी नगर रविकांत गोंड ने कोतवाली नगर तथा क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ अनुरुद्ध कुमार ने पनवाड़ी थाने में जनसुनवाई की।
अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनपद के अन्य थानों में भी समाधान दिवस आयोजित किया गया, जहां पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने शिकायतों के निस्तारण के लिए कार्रवाई की।