सितारगंज कोतवाली का अर्धवार्षिक निरीक्षण, सीओ ने दिए आवश्यक निर्देश![]()
टेन न्यूज ।। 25 अक्टूबर 2026 ।। अंश कुमार गुप्ता ब्यूरो
ऊधम सिंह नगर/उत्तराखंड। सितारगंज कोतवाली में शनिवार को क्षेत्राधिकारी दौलतराम वर्मा ने अर्धवार्षिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कोतवाली की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा सहित उपनिरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सीओ ने पुलिसकर्मियों के साथ गोष्ठी कर उनकी व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही उच्चाधिकारियों द्वारा जारी आदेशों और निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने को कहा।
इसके बाद उन्होंने मालखाने, सीसीटीएनएस कार्यालय, डाक कार्यालय, हेल्प डेस्क, बैरक और मैस सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई और कार्यालय की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए।