अटसू महोत्सव में ऐतिहासिक विशाल दंगल का शुभारंभ, पहलवानों ने दिखाए दमखम![]()
पूर्व डीआईजी हरीश कुमार ने फीता काटकर किया उद्घाटन, 29 अक्टूबर को रावण दहन के साथ होगा महोत्सव का समापन
टेन न्यूज़।। 25 अक्टूबर 2026 ।। रामजी पोरवाल ब्यूरो
औरैया। जनपद की नगर पंचायत अटसू में आयोजित पांच दिवसीय महोत्सव के अंतर्गत 25 और 26 अक्टूबर को दो दिवसीय ऐतिहासिक विशाल दंगल का आयोजन किया गया। दंगल का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व डीआईजी हरीश कुमार ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती इंदु गुप्ता, पत्नी स्वदेश प्रकाश पोरवाल के नेतृत्व में कराया जा रहा है।![]()
दंगल की पहली कुश्ती कन्नौज निवासी शैलेंद्र और बांदा निवासी विवेक के बीच हुई, जिसमें शैलेंद्र को विजेता घोषित किया गया। कार्यक्रम का समापन पूर्व विधायक एवं कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व हरिश्चंद्र पाल और प्रभाकर कुशवाहा ने किया।
महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अजीतमल कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा।![]()
आयोजन समिति के कार्यक्रम के अनुसार, 27 अक्टूबर को मुनि याचना, ताड़कावध और पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित होगा। 28 अक्टूबर को विशाल धनुषभंग तथा 29 अक्टूबर को रावण दहन के साथ अटसू महोत्सव का समापन किया जाएगा।
रिपोर्ट: रामजी पोरवाल, ब्यूरो चीफ, टेन न्यूज़।