• Mon. Oct 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में खरगे की टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने सौंपा ज्ञापन

ByTen News One Desk

Oct 26, 2026
2 Views

कन्नौज में खरगे की टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने सौंपा ज्ञापन


जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम डीएम को दिया ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग


टेन न्यूज़ !! २६ अक्टूबर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

कन्नौज, उत्तर प्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा कथित रूप से की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। भाजपा ने संबंधित बयान और सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो की निष्पक्ष जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों पर प्रसारित बयान एवं वीडियो की प्रमाणिकता की जांच कराई जाए। यदि जांच में कथित टिप्पणी की पुष्टि होती है और किसी कानून का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए। साथ ही, प्रकरण को आवश्यक कार्रवाई के लिए सक्षम प्राधिकारी और निर्वाचन आयोग के समक्ष भेजने की मांग भी की गई।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री का पद देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, संवैधानिक मूल्यों और जनादेश का प्रतिनिधित्व करता है। राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा, शालीनता और आपसी सम्मान बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विमर्श में व्यक्तिगत और पारिवारिक टिप्पणियों से बचना चाहिए, ताकि लोकतांत्रिक संवाद की गरिमा बनी रहे।

भाजपा पदाधिकारियों ने मामले को कांग्रेस के संगठनात्मक स्तर पर भी विचारार्थ भेजने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में शालीनता और संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान को बनाए रखने के लिए निष्पक्ष जांच आवश्यक है। उल्लंघन प्रमाणित होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

इस मौके पर अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री रामवीर कठेरिया, रामसेवक कठेरिया, महिपाल कन्नौजिया, प्राची गुप्ता, हरिवक्स सिंह, जीतू तिवारी, राजेश दिवाकर, कुलदीप दोहरे, संजीव गुप्ता, राजीव ठाकुर, शैलेन्द्र दुबे, रामू राजपूत, जिमी वाल्मीकि, शिवेंद्र कुमार, अवधेश राठौर, अभिमन्यु सिंह और जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक पाण्डेय समेत कई भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!