• Mon. Oct 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में शनि देव मंदिर का दसवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

ByTen News One Desk

Oct 26, 2026
2 Views

तिलहर में शनि देव मंदिर का दसवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया


शरद पूर्णिमा पर हवन-पूजन और शनि शिला का तिल-तेल से अभिषेक, देर रात तक चला विशाल भंडारा


टेन न्यूज़ !! २६ अक्टूबर २०२६ !! अमुक सक्सेना

तिलहर, शाहजहांपुर। शरद पूर्णिमा के अवसर पर नगर की सुभाष कॉलोनी स्थित गीता मंदिर परिसर के बारह राशि एवं नवग्रह समन्वय श्री शनिदेव मंदिर का दसवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हवन-पूजन, शनि देव की आरती, शनि शिला का अभिषेक और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की।

गौरतलब है कि वर्ष 2017 में स्वर्गीय पंकज साहनी ने अपने बंधु-बांधवों और इष्ट मित्रों के साथ शरद पूर्णिमा के दिन इस अनूठे मंदिर की स्थापना कराई थी। रविवार को उनके पुत्र धीरज साहनी और सुधीर कुमार अरोड़ा के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ। पंडित नवनीत शर्मा च्यवन के पौरोहित्य में शाम छह बजे हवन-पूजन शुरू हुआ।

मुख्य यजमान सुमित गुप्ता ने पत्नी शिल्पी गुप्ता के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान धीरज साहनी, दीपिका साहनी, अमित गुप्ता, सतीश गुप्ता, पूनम साहनी और मनोज प्रबल सहित अन्य श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां दीं।

पूजन के बाद श्री शनिदेव की आरती की गई। इसके उपरांत शनि शिला का तिल और तेल से अभिषेक कर भगवान को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। शनि भक्त सत्यप्रकाश आर्य की ओर से उपलब्ध कराए गए केक को भी काटा गया। इसके बाद विशाल भंडारा शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा।

कार्यक्रम में सुमित गुप्ता, अमित गुप्ता, रामकुमार गुप्ता पप्पू, ब्रजेश गुप्ता, गोपी अरोड़ा, जय प्रकाश द्विवेदी, सुरेंद्र सिंघल, ईश्वरचंद अरोड़ा, ज्ञानचंद गुलाटी, प्रदीप अरोड़ा, बंटू अरोड़ा, कुलदीप गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, भोगेंद्र सिंह, प्रेम कुमार, सतीश गुप्ता, सभासद सतेंद्र सिंह सुशील, छोटे लाल बॉथम और अनुज तोमर सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!