• Mon. Oct 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

फर्रुखाबाद में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान अबकी बार तीन सौ पार, स्तूप पर की पूजा अर्चना

ByTen News One Desk

Oct 26, 2026
5 Views

फर्रुखाबाद में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान अबकी बार तीन सौ पार, स्तूप पर की पूजा अर्चना


टेन न्यूज।। 26 अक्टूबर 2026 ।। तौफीक फारूकी ब्यूरो, फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद के संकिसा बौद्ध स्तूप पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। डिप्टी सीएम ने स्तूप पर पूजा-अर्चना की। इस दौरान सांसद समेत जिले के सभी विधायक मौजूद रहे। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। वहीं, विपक्ष पर निशाना साधते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कई बड़े बयान दिए।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर सत्ता से दूर होने के कारण अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय माता-पिता को गाली देना दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि हम भी विपक्ष को उसी भाषा में जवाब दे सकते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें ऐसे संस्कार नहीं सिखाए।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश की जनता गाली का जवाब चुनाव में देगी। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह तैयार है।

विपक्ष की सभी पार्टियां एक साथ चुनाव लड़ लें, फिर भी भाजपा को नहीं हरा पाएंगी। उन्होंने ‘अबकी बार तीन सौ पार’ का नारा भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!