• Mon. Oct 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

ByTen News One Desk

Oct 26, 2026
6 Views

तिलहर में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत


टेन न्यूज ।। 26 अक्टूबर 2026 ।। अमुक सक्सेना, संवाददाता

तिलहर/शाहजहांपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार को तिलहर नगर में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर धूमधाम से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। आकर्षक धार्मिक झांकियों और भक्ति संगीत से सजी शोभायात्रा ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। नगर के विभिन्न मार्गों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा।

सोमवार को नगर के इमली मोहल्ला स्थित बाबा नारायनदास समाधि स्थल से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में शामिल देवस्वरूप झांकियां आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। महर्षि वाल्मीकि के जयकारों और भक्ति संगीत के बीच श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया, जिससे पूरे नगर में भक्तिमय माहौल बना रहा।

शोभायात्रा इमली मोहल्ला से प्रारंभ होकर मीरगंज, कच्चा कटरा, मौजमपुर, मुख्य बाजार, निजामगंज, बारहपत्थर और पोटरगंज सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कुंवरगंज स्थित वाल्मीकि मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर महर्षि वाल्मीकि के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!