• Fri. Oct 30th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

एसपी विनोद कुमार ने पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण

ByTen News One Desk

Oct 30, 2026
2 Views

एसपी विनोद कुमार ने पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण


परेड की सलामी लेकर पुलिसकर्मियों से कराया शस्त्र अभ्यास, अनुशासन और ड्रिल बेहतर बनाने के निर्देश


टेन न्यूज़ !! ३० अक्टूबर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को अनुशासन, एकरूपता और कार्यक्षमता बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों से टोलीवार ड्रिल कराई। ड्रिल का अवलोकन करते हुए उन्होंने इसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए प्रभारी पुलिस लाइन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से शस्त्र अभ्यास भी कराया गया।

पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक ने परिवहन शाखा का निरीक्षण कर पुलिस लाइन में खड़े वाहनों के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने जीडी कार्यालय, क्वार्टर गार्ड, पुलिस कैंटीन, बैरक, स्टोर रूम, भोजनालय, कंट्रोल रूम, जिम और यूपी-112 सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन शिल्पा वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!