• Fri. Oct 30th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

आटा चक्की की आड़ में अवैध कारोबार बेसमेंट से मिला 103 किलो अवैध विस्फोटक एक गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Oct 30, 2026
7 Views

आटा चक्की की आड़ में अवैध कारोबार बेसमेंट से मिला 103 किलो अवैध विस्फोटक एक गिरफ्तार


टेन न्यूज ।। 30 अक्टूबर 2026 ।। ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया।* दीपावली के त्योहार से पहले अवैध पटाखों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एरवाकटरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई। पुलिस ने उमरैन में एक आटा चक्की के बेसमेंट से 103 किलोग्राम अवैध पटाखे और आतिशबाजी बरामद की। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सुतियानी रोड पर गयादीन इंटर कॉलेज से करीब 200 मीटर आगे स्थित आटा चक्की के बेसमेंट में अवैध पटाखे रखे हुए हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष गंगादास गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

तलाशी के दौरान चार बोरियों में रखे अलग- अलग कंपनियों के पटाखे, फुलझड़ियां, रॉकेट और अन्य आतिशबाजी बरामद हुई। इनका कुल वजन 103 किलोग्राम बताया गया है।

पुलिस ने मौके से रामवीर सिंह (40) पुत्र रामदत्त शाक्य निवासी उमरैन, थाना एरवाकटरा, औरैया को गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर थाना एरवाकटरा में मुकदमा अपराध संख्या 164/ 2026 के तहत विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 5/9-बी(1)(बी) में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई प्रचलित है ll

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!