• Fri. Oct 30th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पीईटी परीक्षा को लेकर रेलवे प्रशासन अलर्ट, व्यवस्थाएं परखने शाहजहांपुर पहुंचे एडीआरएम मुरादाबाद

ByTen News One Desk

Oct 30, 2026
3 Views

पीईटी परीक्षा को लेकर रेलवे प्रशासन अलर्ट, व्यवस्थाएं परखने शाहजहांपुर पहुंचे एडीआरएम मुरादाबाद


सिटी मजिस्ट्रेट के साथ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, परीक्षार्थियों से बातचीत कर जानी समस्याएं


टेन न्यूज़ ।। 30 अक्टूबर 2026 ।। डेस्क न्यूज

शाहजहांपुर। पीईटी परीक्षा को देखते हुए परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया। अभ्यर्थियों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो और ट्रेनों का संचालन समय से सुनिश्चित किया जा सके, इसके लिए रेलवे प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए एडीआरएम मुरादाबाद प्रेम शंकर झा शाहजहांपुर पहुंचे। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत और सीओ सदर देवव्रत बाजपेई के साथ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्टेशन पर टिकट काउंटर, यात्रियों की आवाजाही और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही परीक्षार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने टिकट काउंटर पर मौजूद कर्मचारियों से भी जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने रेलवे स्टाफ को निर्देश दिए कि परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को टिकट लेने से लेकर ट्रेन में सफर करने तक किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। ट्रेनों का संचालन निर्धारित समय पर कराया जाए और स्टेशन पर व्यवस्थाएं सुचारु रखी जाएं। अधिकारियों ने एक नवंबर को होने वाली अगली परीक्षा को लेकर भी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

निरीक्षण में सीओ सदर देवव्रत बाजपेई समेत रेलवे प्रशासन के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!