जिलाधिकारी शाहजहांपुर ने धान खरीद की समीक्षा बैठक में केंद्र प्रभारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश![]()
टेन न्यूज ।। 30 अक्टूबर 2026 ।। डेस्क न्यूज
शाहजहांपुर । जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान खरीद तैयारियों की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई।
बैठक जिलाधिकारी में धान खरीद की समीक्षा में सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को निम्न निर्देश दिए गए.—
किसी भी केंद्र पर अगर कोई तीसरा व्यक्ति प्राइवेट व्यक्ति या कोई भी दलाल पाया जाता है तो उसे सीधे जेल भेजने की कार्रवाई की जाए।साथ ही साथ, क्रय केंद्र प्रभारी पर भी कार्रवाई की जाए
2 नवंबर से 4 नवंबर तक प्रातः 10 बजे से सायंकाल 4 बजे तक प्रत्येक लेखपाल अपने क्षेत्र के सबसे बड़े ग्राम के पंचायत घर में उपस्थित रहे। किसी भी किसान को यदि फार्मर रजिस्ट्री में कोई संशोधन करवाना हो या धान बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना हो, तो संपर्क कर सकते हैं
जल्दी ही एक हेल्पलाइन नंबर जिलाधिकारी कार्यालय में बनाया जाएगा। जिस पर धान विक्रय के संबंध में शिकायत की जा सकेगी और उस शिकायत का समाधान अड़तालीस घंटे के अंदर किया जाएगा
प्रत्येक मंडी में कृषि विभाग के एक अधिकारी को बैठाकर फार्म रजिस्ट्री को बनवाने या उसमें संशोधन का कार्य किया जा रहा है।इसका भी लाभ उठाया जा सकता है।
सभी क्रय के अंदर प्रभारी प्रातः नौ बजे से दस बजे के मध्य फोन उठाएँगे और इस दौरान कोई भी किसान अपने धान को बेचने के संबंध में अपने निकटतम क्रय केंद्र प्रभारी से बातचीत कर सकेगा