• Wed. Nov 4th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ठठिया-खैरनगर-तिर्वा तिराहा भगवान परशुराम के नाम पर होगा

ByTen News One Desk

Nov 4, 2026
6 Views

ठठिया-खैरनगर-तिर्वा तिराहा भगवान परशुराम के नाम पर होगा


मंत्री असीम अरुण ने डीएम को भेजा प्रस्ताव, राजस्व टीम ने किया भौतिक सत्यापन; विशाल फरसा स्थापित करने की भी योजना


टेन न्यूज़ !! ०४ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो कन्नौज यूपी

कन्नौज। जनपद के ठठिया क्षेत्र स्थित ठठिया-खैरनगर-तिर्वा तिराहे को भगवान परशुराम तिराहा के नाम से पहचान दिलाने की पहल शुरू हो गई है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता अभिषेक पाण्डेय के निवेदन पर सदर विधायक और प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने जिलाधिकारी कन्नौज को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा है।

प्रस्ताव के क्रम में संबंधित राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर तिराहे का भौतिक सत्यापन किया। इस पहल के तहत तिराहे पर भगवान परशुराम के सम्मान और उनकी पहचान के प्रतीक के रूप में विशाल फरसा स्थापित करने का भी प्रस्ताव है। हालांकि, नामकरण और प्रतीक चिह्न की स्थापना के लिए आगे की प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होना बाकी है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक पाण्डेय ने कहा कि भगवान परशुराम भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और शौर्य के प्रतीक हैं। प्रमुख तिराहे को उनके नाम से पहचान दिलाने और वहां विशाल फरसे की स्थापना का प्रयास क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के लिए मंत्री असीम अरुण का आभार जताया। साथ ही उम्मीद व्यक्त की कि आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस पहल को जल्द मूर्त रूप मिलेगा।

इस अवसर पर राजस्व विभाग से तपन मिश्रा, हरिओम ओमर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!