• Wed. Nov 4th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बांदा में कल लगेगा वृहद रोजगार मेला, डीएम ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

ByTen News One Desk

Nov 4, 2026
4 Views

बांदा में कल लगेगा वृहद रोजगार मेला, डीएम ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी


5 नवंबर को पंडित जे.एन. डिग्री कॉलेज में होगा आयोजन, सुबह 10 बजे से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया


टेन न्यूज़ !! ०४ नवम्बर २०२६ !! माया तिवारी, ब्यूरो चीफ बांदा

बांदा। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 5 नवंबर को पंडित जे.एन. डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में प्रदेश और प्रदेश के बाहर की प्रतिष्ठित कंपनियां विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन करेंगी।

रोजगार मेले के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जिलाधिकारी अमित आसेरी ने कलेक्ट्रेट परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित यह मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी मोहित जायसवाल ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति और फोटो साथ लेकर निर्धारित स्थल पर पहुंचना होगा।

उन्होंने जिले के अधिक से अधिक युवाओं से रोजगार मेले में प्रतिभाग करने और उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।

जिला प्रशासन और सेवायोजन विभाग की इस पहल से रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को विभिन्न कंपनियों में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!