कन्नौज के सरकारी आवास में दंपति की मौत, पुत्री घायल

गुरसहायगंज की पुरानी पीएचसी के आवास में हुई घटना, घायल पुत्री का इलाज जारी; डीआईजी ने लिया संज्ञान
टेन न्यूज़ !! ०५ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो ,कन्नौज यूपी
कन्नौज। जनपद के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में पुरानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के सरकारी आवास में एक दंपति की मौत और उनकी पुत्री के घायल होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।![]()
आखिर सरकारी आवास में क्या हुआ था? दंपति की मौत किन परिस्थितियों में हुई और घायल पुत्री के उपचार के साथ पुलिस की जांच किस दिशा में आगे बढ़ रही है? इन सभी पहलुओं पर पुलिस उपमहानिरीक्षक ने मीडिया को जानकारी दी।
पूरी जानकारी के लिए देखिए कन्नौज से प्रभाष चंद्र की यह खास रिपोर्ट।