• Thu. Nov 5th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

11 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोप में 60 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Nov 5, 2026
6 Views

11 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोप में 60 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार


फफूंद थाना क्षेत्र के तुर्कीपुर गांव का मामला, पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में दर्ज था मुकदमा


टेन न्यूज़ !! ०५ नवम्बर २०२६ !! रामजी पोरवाल ब्यूरो , औरया यूपी

औरैया। फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्कीपुर में 11 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, ग्राम तुर्कीपुर निवासी 60 वर्षीय कमलेश बाबू पुत्र स्वर्गीय ठाकुर प्रसाद के खिलाफ पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना फफूंद में मुकदमा अपराध संख्या 316/26 के तहत बीएनएस की धारा 65(2), 333, 351(2), 352 व 115(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(एम)/6 में अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी अजीतमल के पर्यवेक्षण में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई।

थानाध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में फफूंद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी कमलेश बाबू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!