• Thu. Nov 5th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गृह मंत्री अमित शाह कल देहरादून आएंगे, सीएम धामी ने तैयारियों का लिया जायजा

ByTen News One Desk

Nov 5, 2026
4 Views

गृह मंत्री अमित शाह कल देहरादून आएंगे, सीएम धामी ने तैयारियों का लिया जायजा


6 नवंबर को परेड ग्राउंड में होगी जनसभा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश


टेन न्यूज़ !! ०५ नवम्बर २०२६ !! अंश कुमार गुप्ता ब्यूरो ,उधमसिंहनगर उत्तराखंड

देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार, 6 नवंबर को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर शासन-प्रशासन और भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

गृह मंत्री के आगमन से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल और परेड ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सभा स्थल पर व्यवस्थाओं और यातायात प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।

परेड ग्राउंड में होगी जनसभा

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। वीवीआईपी दौरे को देखते हुए सभा स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। प्रशासन की ओर से संबंधित क्षेत्र को नो-ड्रोन जोन घोषित किए जाने की जानकारी दी गई है।

यातायात व्यवस्था में बदलाव

कार्यक्रम के दौरान आम लोगों को परेशानी से बचाने के लिए देहरादून पुलिस ने यातायात डायवर्जन की योजना तैयार की है। पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा, पार्किंग तथा यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

गृह मंत्री के इस दौरे को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हैं। अब सभी की निगाहें 6 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!