किच्छा कोतवाली प्रभारी रवि सैनी को मिला डीजीपी सिल्वर डिस्क सम्मान

पुलिस सेवा में सराहनीय योगदान के लिए पुलिस लाइन रुद्रपुर में किया गया सम्मानित
टेन न्यूज़ !! ०६ नवम्बर २०२६ !! अंश कुमार गुप्ता ब्यूरो , उधमसिंहनगर उत्तराखंड
किच्छा/रुद्रपुर, उधम सिंह नगर। किच्छा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी को उनकी कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा और पुलिस सेवा में सराहनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित डीजीपी प्रशस्ति डिस्क (सिल्वर) से सम्मानित किया गया है। पुलिस लाइन रुद्रपुर में आयोजित समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
बताया गया कि रवि सैनी ने अपनी तैनाती के दौरान कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई है। पुलिस सेवा में उनके योगदान और कार्यों को देखते हुए विभाग की ओर से उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया।
किच्छा कोतवाली प्रभारी को डीजीपी सिल्वर डिस्क मिलने की जानकारी के बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और पुलिस विभाग के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्हें इस उपलब्धि पर लगातार बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
टेन न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट।