• Fri. Nov 6th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

देहरादून पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम धामी ने किया स्वागत

ByTen News One Desk

Nov 6, 2026
3 Views

देहरादून पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम धामी ने किया स्वागत


जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुई अगवानी, जनसभा और राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में होंगे शामिल


टेन न्यूज़ !! ०६ नवम्बर २०२६ !! अंश कुमार गुप्ता , ब्यूरो उधमसिंहनगर उत्तराखंड

देहरादून, उत्तराखंड। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह सुबह 11 बजे दिल्ली से देहरादून के लिए रवाना हुए और सुबह 11:55 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद उन्हें दोपहर 12:10 बजे परेड ग्राउंड पहुंचना था, जहां 12:20 बजे जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम निर्धारित है।

जनसभा के बाद गृह मंत्री दोपहर 2 बजे परेड ग्राउंड से पुलिस लाइंस के लिए रवाना होंगे। यहां आयोजित राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में वह शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाम 4:30 बजे उनके देहरादून से दिल्ली के लिए रवाना होने का कार्यक्रम है।

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए राजधानी देहरादून में सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं की गई हैं। विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

टेन न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!